रांची धुर्वा में हुई मारपीट में चाकूबाजी, घायल हॉस्पिटल में भर्ती

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: धुर्वा थाना क्षेत्र के सीठियो में आपसी विवाद में मारपीट और चाकूबाजी की घटना हुई है। इसमें एक दर्जन से अधिक लोग जख्मी (Injured) हुए हैं। घटना के बाद से हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।

बताया गया है कि सीठियो बस्ती में दो पक्षों में जोरदार बहस होने लगी। उसके बाद दो पक्षों में मारपीट शुरू हो गयी। इस मारपीट होने के दौरान एक पक्ष के लोगों ने दूसरे गुट के लोगों पर चाकू से हमले कर दिया।

इस अप्रत्याशित हमले (Unexpected Attack) से करीब एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। चाकूबाजी की इस घटना में कुल 14 व्यक्ति घायल हुए हैं। फिलहाल पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है और लोगों से पूछताछ कर रही है।

कुल 14 लोग घायल हो गए

घटना को लेकर बताया गया है कि जमीन विवाद (Land Dispute) को लेकर इसराइल और शाहिद के बीच में विवाद हुआ। जिसमें विवाद बढ़ने के बाद धीरे धीरे परिवार के कई लोग शामिल हो गए।

बहस और मारपीट के बाद चाकू से हमला किया गया। जिसमें कुल 14 लोग घायल हो गए। सभी को बेहतर इलाज के लिए धुर्वा के पारस अस्पताल (Dhurva’s Paras Hospital) में भर्ती कराया गया है। फिलहाल इमरजेंसी वार्ड में सभी का इलाज चल रहा है। हालांकि घटना के बाद अब हालात नियंत्रण में है।

Share This Article