गिरिडीह : बेटी पैदा हुई तो महिला के शरीर पर ससुराल वालों ने डाला गर्म तेल, अस्भपताल में भर्ती

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गिरिडीह: जिले के बिरनी थाना क्षेत्र अंतर्गत भरकट्टा गांव में बेटी (Daughter) पैदा होने पर ससुराल वालों ने विवाहिता गुलाब बीबी के शरीर पर गर्म सरसों का तेल डाल दिया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पीडित ने ससुराल वालों पर गर्म तेल डालने का आरोप लगाया है। बताया गया है कि गुलाब बीबी की शादी आठ वर्ष पूर्व भरकट्टा गांव निवासी आबिद मल्लिक के साथ हुई थी।

घर में 25 मई को मछलियां तली जा रही थीं। इस दौरान सास और ससुर ने गर्म सरसों तेल उसके शरीर पर डाल दिया। नगर थाना पुलिस ने महिला के बयान पर मामले की जांच के लिए बिरनी थाना को रिपोर्ट भेज दी है।

Share This Article