हजारीबाग में ममेरी बहन से युवक ने किया दुष्कर्म, नाबालिग ने दर्ज कराया केस

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

हजारीबाग: हजारीबाग (Hazaribagh) जिले के एक गांव में भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है।

कामडारा प्रखंड के एक गांव में एक भाई ने अपनी ममेरी बहन से दुष्कर्म कर दिया। कामडारा थाना में शनिवार को प्राथमिकी दर्ज की गई है।

दोनों नाबालिग हैं। कामडारा के थानेदार कौशलेंद्र कुमार ने बताया कि 6 मई को पीड़िता नानी के घर रह कर 9वीं बोर्ड की परीक्षा लिख कर अपने घर वापस लौट रही थी।

इसी क्रम में उसके रिश्ते के फुफेरे भाई ने फोन कर नाबालिग को तिर्रा में बस से उतरने को कहा। इस पर नाबालिग वहां उतर गई।

नाबालिग ने शनिवार को थाना पहुंच मामला दर्ज कराया

फिर आरोपी उसे अपने घर ले गया और रात में नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया और धमकी दी कि यह बात किसी को नहीं बताएगी, नहीं तो जान से मार देंगे।

इसके बाद 7 मई को आरोपी पीड़िता को छोड़ दिया। लोक लाज के कारण नाबालिग ने शनिवार को थाना पहुंच मामला दर्ज कराया

Share This Article