देवघर पुलिस ने 10 साइबर आरोपियों को किया गिरफ्तार

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

देवघर: पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दस साइबर आराेपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों में अजहरूद्दीन अंसारी, रज्जाक अंसारी, सरफराज अंसारी, मिन्हाज अंसारी, इकबाल अंसारी, समद मियां , अमिरूल अंसारी ,आशिक हुसैन , शमसेर अंसारी , रिजवान अंसारी है।

इनके पास से 20 मोबाइल,39 सिम और तीन एटीएम को बरामद किया गया है।

एसपी धनजंय कुमार सिंह को मिली गुप्त सूचना के आधार पर साइबर थाना की पुलिस ने 10 साइबर आरोपी को गिरफ्तार किया है।

एसपी के निर्देश पर डीएसपी सुमित प्रसाद ने देवघर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र से साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है।

Share This Article