खेल रहे दो मासूम बच्चों की मिट्टी में दबाकर मौत, सड़क निर्माण कार्य में लापरवाही का आरोप

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Allegation of negligence in road construction work: देवघर-बासुकीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर विजयदशमी के दिन हुए एक दर्दनाक हादसे में दो मासूम बच्चों की मिट्टी में दबकर मौत हो गई। इस हादसे के बाद से इलाके में मातम छा गया।

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार हादसा जोगिया मोड़ के पास निर्माणाधीन एनएच पर हुआ। यहां हथनामा गांव के सिद्दीक मियां और मुमताज मियां के दो नाबालिग बच्चे अन्य बच्चों के साथ मिट्टी के एक बड़े ढेर में खेल रहे थे। जहां अचानक मिट्टी का ढेर धंस गया और दोनों बच्चे उसमें दब गए।

जिसके बाद घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों ने पोकलेन और जेसीबी मशीन की मदद से मिट्टी को हटाया, लेकिन तब तक दोनों बच्चों की मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी पाकर मौके पर जरमुंडी थाना के पुलिस निरीक्षक श्यामानंद मंडल पहुंचे और शवों को अपने कब्जे में लिया।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि सड़क निर्माण कार्य में लापरवाही बरती गई थी, जिसके कारण यह हादसा हुआ। पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है कि ठेकेदार या निर्माण एजेंसी की ओर से कोई लापरवाही तो नहीं हुई।

Share This Article