जमीन धंसने से गैस रिसाव, घनी आबादी वाले इलाके में दहशत का माहौल

News Aroma
2 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jharkhand Dhanbad News: कुसुंडा एरिया-6 के अग्नि प्रभावित क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। गोधर बिजली ऑफिस के समीप तेज आवाज के साथ जमीन धंस गई, जिससे एक बड़ा गोफ बन गया। गोफ से गैस रिसाव शुरू हो गया, जिसके कारण आसपास की घनी आबादी वाले इलाके में लोगों में भय का माहौल फैल गया।

स्थानीय निवासी रामनंदन पासवान ने बताया कि मंगलवार रात को भू-धसान की वजह से गोफ बन गया और गैस लीक होने लगी। बुधवार सुबह जब लोगों को इसकी भनक लगी, तो बस्ती में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि वे बार-बार BCCL प्रबंधन से सुरक्षित जगह पर पुनर्वास की मांग कर रहे हैं, लेकिन अधिकारियों का कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। लगातार हो रहे भू-धसान से इलाके में दहशत बढ़ती जा रही है।

BCCL की टीम पहुंची मौके पर

घटना की खबर मिलते ही BCCL के अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने गोफ की रस्सियों से घेराबंदी कर दी और आसपास के लोगों को सावधानी बरतने की हिदायत दी। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन गैस रिसाव को रोकने के लिए तुरंत कदम उठाए जा रहे हैं।

यह घटना कोयला खदानों से प्रभावित क्षेत्रों में हो रही लगातार समस्या को उजागर करती है। स्थानीय लोग पुनर्वास की मांग को लेकर आंदोलन की तैयारी में हैं। पुलिस और प्रशासन भी अलर्ट मोड पर हैं।

Share This Article