जूत्ता चुराने पर दूल्हा हुआ आग बबूला, सास और सालियों के साथ करने लगा गाली-गलौज और मारपीट, फिर…

दरअसल, मंडप में बैठा दूल्हा अपनी होने वाली सास और सालियों के साथ गाली-गलौज करने लगा था और कुछ लड़कियों को उसने मार भी दिया था

News Desk
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

“Groom Assaults Family After Shoe Theft at Wedding”: क्या हो अगर मान-सम्मान और आदर के साथ बारातियों का स्वागत करने के बाद दूल्हे को खूब पीटा जाए और बारातियों को बंधक बना लिया जाए। कुछ ऐसा ही Jhrakhand के धनबाद जिले के भौंरा थाना अंतर्गत भौंरा आठ नंबर में हुआ है।

दरअसल, मंडप में बैठा दूल्हा अपनी होने वाली सास और सालियों के साथ गाली-गलौज करने लगा था और कुछ लड़कियों को उसने मार भी दिया था।

वहीं मामले में दुल्हन पक्ष के लोगों का कहना है कि दूल्हा मानसिक रूप से ठीक नहीं है। जूता चुराने की बात जानकर दूल्हा गुस्से में आग बबूला हो गया और मारपीट करने लगा।

बाराती- सराती में जमकर मारपीट

जिसके बाद बाराती- सराती में जमकर मारपीट हो गई। दूल्हे की हरकत से तंग आकर लड़की पक्ष के लोगों ने दूल्हे को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। साथ ही बारातियों की भी पिटाई की गई। इसके बाद सभी को बंधक बना लिया।

खबर पाकर मंगलवार की सुबह करीब 4 बजे भौंरा OP पुलिस पहुंच और दोनों पक्षों को लेकर थाना आई।

जिसके बाद मंगलवार की देर शाम को दोनों पक्षों में समझौता हुआ, जिसमें शादी को अमान्य करार देते हुए तय हुआ कि जो भी शादी का खर्च लड़की पक्ष ने दिया है, वह सभी लड़का पक्ष लौटाएगा। लिखित समझौता के बाद दोनों पक्ष को थाना से छोड़ दिया गया।

Share This Article