महिला ने एक साथ दिया तीन बच्चों को जन्म

Newswrap
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Dhanbad : धनबाद जिले के शहीद निर्मल महतो मेडिकल कालेज एंड हास्पिटल (SNMMCH) में शुक्रवार की सुबह एक महिला ने एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया। घर में एक साथ तीन मेहमानों के आने से परिवार वालों में खुशी की लहर है।

मनियाडीह की बांधडीह निवासी रोशनी देवी को गुरुवार की देर रात दर्द शुरू हुआ। परिवार वालों ने उसे SNMMCH के प्रसूता विभाग में भर्ती कराया। यहां डाक्टरों ने महिला का प्रसव कराया। तीन बच्चों में दो लड़का तथा एक लड़की है। चिकित्सकों ने बताया कि एक साथ दो बच्चा होना तो सामान्य बात है।

Share This Article