टोल प्लाजा के इंजीनियर हुए साइबर ठगी का शिकार, 5.35 लाख…

News Update
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Engineer became Victim of Cyber Fraud: धनबाद जिले के मैथन टोल प्लाजा के इंजीनियर चंद्रशेखर चौधरी (Chandrashekhar Chaudhary) से 5.35 लाख रुपये की साइबर ठगी का मामला (Cyber Fraud Case) सामने आया है। जिसके बाद चंद्रशेखर ने इस घटना की शिकायत मैथन पुलिस से की। पुलिस ने मामले को साइबर थाना धनबाद भेज दिया।

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, ठगों ने चंद्रशेखर चौधरी को निवेश करने पर पैसे दोगुना करने का लालच देकर अपने जाल में फंसाया।

इस प्रलोभन में आकर उन्होंने आधा दर्जन किस्तों में कुल 5.35 लाख रुपये ठगों के खाते में ट्रांसफर कर दिए। बाद में उन्हें ठगी (Fraud) का एहसास हुआ। गौरतलब है कि इस तरह के लालच में आकर अक्सर लोग साइबर ठग का शिकार हो जाते हैं।

Share This Article