चिकित्सकों ने कहा- जगरनाथ महतो के ट्रांसप्लांट हुए फेफड़े को लेकर नहीं है कोई समस्या

Digital News
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: कोरोना से जंग जीतने के करीब नौ माह बाद शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो की तबीयत अचानक खराब हो गई।

इसके बाद उन्हें शनिवार को दिन के 12 बजे के करीब मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उन्हें सुबह में अचानक दस्त और उल्टी की शिकायत अस्पताल लाया गया था।

बेहतर इलाज के लिए उन्हें यहां आइसीयू में रखा गया और शाम करीब सात बजे उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

इसके बाद वे रांची स्थित अपने आवास लौट गए। उन्होंने कहा कि उन्हें हल्की समस्या आई थी, लेकिन कोई बड़ी चिंता की बात नहीं है।

इधर, उनका इलाज कर रहे डा. तापस साहू और अस्पताल के अधीक्षक डा. एमएम पांडेय ने बताया कि शुरू में उनकी तबीयत को देखते हुए आइसीयू में भर्ती कराया गया, जहां डाक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही थी।

उन्हें उल्टी की समस्या थी, उसे ठीक कर लिया गया है और उन्हें छुट्टी दे दी गई है। जगरनाथ महतो के ट्रांसप्लांट हुए फेफड़े को लेकर कोई समस्या नहीं है।

बताते चलें कि कोरोना संक्रमित रहे शिक्षा मंत्री के फेफड़े का सफल प्रत्यारोपण पिछले वर्ष नवंबर में चेन्नई स्थित एमजीएम में किया गया था। वे 14 जून को रांची लौटे थे। इसके बाद वे काम में जुट गए थे।

इधर, उनकी तबीयत खराब होने के बाद राज्यपाल, मुख्यमंत्री सहित अन्य मंत्रियों ने उनके जल्द स्वस्थ्य होने की कामना की है।

साथ ही कार्यकर्ताओं ने उन्हें जल्द स्वास्थ्य होने की कामना करते की है।

Share This Article