जैक ने जारी किया मैट्रिक और इंटर परीक्षा का एडमिट कार्ड

News Update
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

JAC ADMIT CARD DOWANLOAD : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) द्वारा मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा Admit Card जारी कर दिया है। राज्य के स्कूल और संस्थान इसे Download कर छात्र-छात्राओं को वितरित कर सकेंगे।

इस संबंध में JAC के नवनियुक्त अध्यक्ष डॉ नटवा हांसदा ने सभी स्कूलों को निर्देश दिया था कि तीन दिनों के अंदर वे सभी परीक्षार्थियों को एडमिट कार्ड दे दें।

मैट्रिक और इंटर की परीक्षा की तैयारी

बताते चलें कि मैट्रिक और इंटर की परीक्षा 11 फरवरी से शुरू होने वाली है। परीक्षा की तैयारी पूरी हो चुकी है। स्कूलों को निर्देश दिया गया है कि वे परीक्षा के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं करें।

राज्य के स्कूल और संस्थान शुक्रवार को दोपहर बाद से मैट्रिक और इंटरमीडिएट के एडमिट कार्ड https://secondary.jacexamonline.com/class-ten या https://intermediate.jacexamonline.com/class-twelve से डाउनलोड कर सकेंगे और छात्र-छात्राओं के बीच वितरित कर सकेंगे।

Share This Article