दुमका में महंगाई के खिलाफ कांग्रेस की साइकिल रैली

Digital News
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

दुमका: जिला कांग्रेस ने पेट्रोलियम पदार्थ पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस एवं अन्य आवश्यक उपयोग की वस्तुओं की कीमतों में हुई बढ़ोत्तरी के खिलाफ शनिवार को साइकिल यात्रा निकालकर विरोध प्रदर्शन किया।

विरोध प्रदर्शन प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार जिला अध्यक्ष श्यामल किशोर सिंह ने किया।

साइकिल रैली जिला कांग्रेस कार्यालय भवन से निकलकर शहर के विभिन्न मार्गो से गुजरता हुआ स्थानीय वीर कुंवर सिंह पहुंच सभा में तब्दील हो गई।

साइकिल यात्रा में कांग्रेसी केंद्र सरकार विरोधी नारे लगाते रहे और बढ़ी हुई कीमते वापस लेने की मांग कर रहे थे।

यात्रा में बड़ी संख्या में साइकिल, ट्राई साइकिल एवं टांगे पर कांग्रेसी सवार होकर निकले थे।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष श्यामल किशोर सिंह ने कहा देश के मोदी सरकार ने महंगाई कम करने के नाम पर वोट लेकर यहां की जनता को ठगा है।

उन्होंने चुनावी वादे को याद दिलाते हुए कहा कि भाजपा की सरकार बनी तो पेट्रोल, डीजल, केरोसिन और रसोई गैस सहित अन्य आवश्यक उपयोग की वस्तुओं की कीमतों को कम किया जाएगा लेकिन मोदी सरकार में पेट्रोल, डीजल सहित सरसों तेल की कीमतों को भी दोगुनी से भी अधिक वृद्धि कर गरीबों के सामने विकट स्थिति पैदा कर दी है।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार कीमतों में कमी नहीं करती हैं, तो कांग्रेस पार्टी उग्र आंदोलन करेगी।

इस अवसर पर जिला महासचिव महेश राम चंद्रवंशी ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर कांग्रेसी नेता राजा मरांडी, छबी बागची, बलाय चंद लायक, अलीमाम उर्फ टिंकु, रोमी इमाम, प्रेम साह, सागेन मुर्मू, नोवेल हांसदा, रोहित रंजन, अरविंद यादव, सत्यनारायण यादव, अनुज मंडल, लालु यादव, पौलुस मुर्मू, युगल किशोर सिंह आदि उपस्थित थे।

Share This Article