दुमका DC ने डंपिंग यार्ड का किया निरीक्षण

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

दुमका: डीसी रविशंकर शुक्ला ने डंपिंग यार्ड क्षेत्र का गुरुवार को निरीक्षण किया।

इस क्रम में उन्होंने नगर परिषद अधिकारी को निर्देश दिया कि इस यार्ड के कूड़े को शहर से निकलने एवं व्यकल्पिक स्थान का चयन करने के लिए कार्ययोजना बनाएं। तब तक लोगों को परेशानी न हो इसके लिए भी उचित व्यवस्था करें।

उन्होंने संबंधित अधिकारी से पूरे नगर क्षेत्र में साफ सफाई की स्थिति का जायजा लेते हुए कई निर्देश दिए।

साथ ही सफाई कार्य के लिए लगे वाहन समय पर वार्ड पहुंचने की जानकारी ली। डीसी ने कहा कि हमारा प्रयास है कि कूड़े का निष्पादन सुरक्षित तरीके से किया जाए।

आने वाले समय में कूड़े के लिए वेस्ट डिस्पोजल प्लांट का निर्माण किया जा सके, ताकि व्यज्ञानिक एवं पर्यावरण के अनुकूल ये सारी चीजे हो सके।

निरीक्षण के क्रम में उन्होंने बक्शीबांध स्थित नाले की स्थिति का भी जायजा लिया।

नाले के साफ-सफाई से संबंधित उन्होंने संबंधित पदाधिकारी को कई महत्वपूर्ण निर्देश भी दिए।

Share This Article