दुमका में छेड़खानी मामले में दर्ज हुई FIR, मामले की जांच कर रही पुलिस

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

दुमका: जामा क्षेत्र के सिताकोहबर गांव में एक छेड़खानी का मामला प्रकाश में आया है।

गांव के 32 वर्षीय महिला ने गांव के युवक विकास महतो 35 पर आरोप लगाते हुए कहा है कि रात करीब 9 बजे खाना खाने के बाद वर्तन धोने बहार निकली थी।

इसी दौरान गांव के विकास महतो गलत नियत से आया और हाथ पकड़कर मकई के बाड़ी के तरफ खिंचकर ले जाने लगा।

हल्ला करने पर पति व गांव के सिंटू पंडित, सुरेन्द्र यादव, चंपा देवी निकले तो वह लड़का भाग खड़ा हुआ। वह मनचला बदमाश प्रवृति का है।

मामला बुधवार रात की है। रात में गांव के लोगों के साथ उनके घर पहुंचे तो उन्होंने कहा कि केस करोगी तो जान से मार देंगे।

जामा थाना पुलिस ने कांड संख्या 97/21 के धारा 354, 354 बी, 506 आईपीसी के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Share This Article