झामुमो के पंचायत अध्यक्ष की इलाज के दौरान रिम्स में हुई मौत

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

दुमका: जामा प्रखंड की चिकनियां पंचायत के खिलकिनारी निवासी पंचायत समिति सदस्य सह झामुमो के चिकनियां पंचायत अध्यक्ष सोनोत हांसदा की मृत्यु शुक्रवार की सुबह रिम्स रांची में हो गई।

वे बीते दिनों से लंबी बीमारी से जूझ रहे थे। मृत्यु के उपरांत उनके शव को खिलकिनारी लाया गया।

मौत की सूचना मिलते ही पार्टी नेता झुन्नू सिंह, संतोष हांसदा, हेमलाल हांसदा, निर्मल हांसदा, बुदीलाल मरांडी सहित अन्य कार्यकर्ता ने गांव पहुंच कर स्वजनों को ढांढ़स बंधाया।

उनके पुत्र को आर्थिक सहयोग भी दिया। अपने पीछे दो पुत्र व पत्नी छोड़ गए हैं।

Share This Article