दुमका : पति ने पत्नी को खुदकुशी के लिए उकसाया, पुलिस ने भेजा जेल

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

दुमका: दहेज प्रताड़ना से अजीज होकर विवाहिता के खुदकुशी मामले में नगर थाना पुलिस ने आरोपित पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

गिरफ्तार आरोपित उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिला के कुतुब कृतपुर गांव निवासी विशाल कुमार है। विशाल पेशे से इंजीनियर है।

पुलिस ने 24 वर्षीय मृतक विवाहिता के भाई बंटी सिंह की लिखित शिकायत पर दहेज प्रताड़ना और आत्महत्या के उकसाने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

लिखित शिकायत में यूपी के बिजनौर जिला के मंडवार थाना क्षेत्र के शादीपुर गांव निवासी मृतक महिला का भाई बंटी सिंह ने बताया कि दो माह पूर्व दोनों की शादी हुई थी। वह अक्सर दहेज के लिए उसकी बहन को प्रताड़ित करता था।

दो दिन पूर्व काम की तलाश में विशाल उसकी बहन को लेकर दुमका पहुंचा था। दुमका में एचएन चौधरी रोड़ कंस्टक्शन में इंजीनियर के रूप में कार्य कर रहा था।

दुमका के नगर थाना क्षेत्र के कमलाबाग क्लोनी में किराये के फ्लैट में रह रहा था। बीते बुधवार को विवाहिता पति के प्रताड़ना से तंग आकर फांसी के फंदे से झूल जान दे दी थी।

Share This Article