झारखंड : 4 अप्रैल से बिजली कर्मचारी करेंगे बेमियादी हड़ताल, बताया यह कारण

ऐसा होने पर भी कर्मचारियों को प्रोन्नति नहीं मिली। इस कारण से कर्मचारी आक्रोशित हैं। वे हड़ताल के लिए बाध्य हैं।

News Update
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

धनबाद: राज्य बिजली कामगार यूनियन (State Electricity Workers Union) के बैनर तले चल रहे आंदोलन के तहत धनबाद के बिजली कर्मचारी 4 अप्रैल से बेमियादी हड़ताल करेंगे। यूनियन के महामंत्री रामकृष्णा सिंह ने यह घोषणा की है।

बताया कि हड़ताल की जानकारी महाप्रबंधक एवं JBVNL मुख्यालय को पत्राचार कर जानकारी दे दी गई है।

अब तक कर्मचारियों को नहीं मिली प्रोन्नति

रामकृष्णा सिंह ने कहा कि कर्मचारियों को प्रोन्नति अब तक नहीं दी गई है, जबकि अवधि पूरी होने पर इसका आश्वासन (Assurance) दिया गया था।

ऐसा होने पर भी कर्मचारियों को प्रोन्नति नहीं मिली। इस कारण से कर्मचारी आक्रोशित हैं। वे हड़ताल के लिए बाध्य हैं।

TAGGED:
Share This Article