चंदवा-चापी मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक दुर्घटनाग्रस्त, चालक समेत तीन गंभीर घायल

चंदवा-चापी-लोहरदगा मुख्य पथ पर ट्रक दुर्घटना में चालक समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, चालक केबिन में फंस गया और बचाव कार्य जारी रहा पुलिस जांच जारी

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Road Accident : चंदवा-चापी-लोहरदगा मुख्य पथ पर रविवार को एक भीषण सड़क हादसे में ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दुर्घटना में चालक समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन के केबिन में बुरी तरह फंस गया, जिसे निकालने के लिए राहत एवं बचाव कार्य जारी है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुर्घटना इतनी गंभीर थी कि ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक केबिन में दब गया। ट्रक में सवार दो अन्य घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकालकर तुरंत चंदवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही चंदवा और लोहरदगा पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया। गैस कटर की मदद से ट्रक के क्षतिग्रस्त हिस्से को काटकर चालक को सुरक्षित बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है।

हादसे के बाद कुछ समय के लिए मार्ग पर यातायात बाधित रहा, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी है।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।