लातेहार: लातेहार जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बारियातू थाना पुलिस ने डोडा तस्करी के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। यह कार्रवाई लातेहार एसपी कुमार गौरव को मिली गुप्त सूचना के आधार पर की गई।
डाकादिरी गांव का रहने वाला है आरोपी
गिरफ्तार आरोपी की पहचान नरसिंह गंझू के रूप में हुई है। वह डाकादिरी निवासी फुदन गंझू का पुत्र बताया गया है। पुलिस ने उसके खिलाफ बारियातू थाना में कांड संख्या 24/2026 के तहत मामला दर्ज किया है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया।

नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान जारी
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जिले में अफीम, पोस्ता और डोडा समेत अन्य मादक पदार्थों की खेती और तस्करी पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत तस्करी में शामिल लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मादक पदार्थों के अवैध कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।


