
Hemant Soren : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कांग्रेस नेता अजय शर्मा ने रांची स्थित कांके रोड मुख्यमंत्री आवास में मुलाकात की। इस दौरान राज्यसभा चुनाव 2026 को लेकर राजनीतिक हालात और रणनीति पर विस्तृत चर्चा हुई।
बैठक में गठबंधन की जीत सुनिश्चित करने, समन्वय मजबूत करने और मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों को देखते हुए आगे की रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया।

