
रांची : वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने बुधवार को दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाक़ात की। खड़गे से उनकी यह मुलाकात शिष्टाचार मुलाकात बतायी गयी है। गौरतलब है कि बीते दिनों राधाकृष्ण किशोर अपने सरकारी वाहन लौटाने को लेकर चर्चा में रहे थे।

