
नयी दिल्ली : लोक उद्यम चयन बोर्ड (पीईएसबी) ने कोल इंडिया की अनुषंगी कंपनी नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) के अगले चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी) पद के लिए साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) के मौजूदा निदेशक (तकनीकी) एन. फ्रैंकलिन जयकुमार के नाम की सिफारिश की है। पीईएसबी सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों में शीर्ष पदों पर नियुक्ति के लिए उपयुक्त उम्मीदवार के नाम की सिफारिश करता है।
जयकुमार ने कोल इंडिया और अन्य पीएसयू के कई बड़े नामों को पीछे छोड़ते हुए बाजी मारी। दौड़ में कोल इंडिया लिमिटेड के कार्यकारी निदेशक कम्युनिटी डेवलपमेंट ओम प्रकाश मिश्रा, सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड लिमिटेड के निदेशक वित्त पवन कुमार मिश्रा, ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के निदेशक वित्त एमडी अंजार आलम भी शामिल थे।
इसके अलावा एसईसीएल के निदेशक वित्त डार्ला सुनील कुमार सीसीएल के निदेशक तकनीकी ऑपरेशंस चंद्रशेखर तिवारी, एसईसीएल के निदेशक तकनीकी प्रोजेक्ट एंड प्लानिंग रमेश चंद्र मोहापात्रा का नाम भी सूची में था।
खास तौर पर एनसीएल के निदेशक तकनीकी `आशुतोष द्विवेदी का नाम सबसे आगे चल रहा था। उन्हें आंतरिक उम्मीदवार होने के कारण सबसे मजबूत दावेदार माना जा रहा था। सेंट्रल माइन प्लानिंग एंड डिजाइन इंस्टीट्यूट लिमिटेड `सीएमपीडीआईएल के निदेशक तकनीकी/इंजीनियरिंग सर्विसेज और बीसीएल के प्रभारी तकनीकी निदेशक `राजीव कुमार सिन्हा भी रेस में थे।

