झारखंड : पहली पत्नी ने छोड़ा, तो की दूसरी शादी, रहने लगा भैया-भाभी के घर, दिवाली की रात पी शराब, भाभी के साथ किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

खूंटी : पहली पत्नी छोड़कर चली गयी, तो उसने दूसरी शादी कर ली। अपनी दूसरी पत्नी को लेकर वह अपने भैया-भाभी के साथ उनके ही घर में रहने लगा।

दिवाली की रात आयी। उसने जमकर शराब पी और घर लौटा। घर पर अपनी भाभी के साथ गाली-गलौज और मारपीट की।

वह इतने पर भी नहीं रुका। उसने अपनी भाभी को अपनी हवस का शिकार बना लिया, उनके साथ दुष्कर्म किया। अब वह जेल में है।

घटना खूंटी जिले के दतिया रोड इलाके की है। मूल रूप से रांची के धुर्वा का रहनेवाला सुनील कुमार इस मामले में आरोपी है और शनिवार को पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

सुनील पिछले पांच सालों से अपने भाई, भाभी और दूसरी पत्नी के साथ खूंटी स्थित दतिया रोड में रह रहा था। वहां वह दूध बेचा करता था।

पुलिस के मुताबिक, पीड़िता ने घटना के नौ दिनों बाद खूंटी थाना में सुनील के खिलाफ एफआईआर दर्ज करायी। पुलिस ने बताया कि आरोपी सुनील कुमार ने पुलिस के समक्ष अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

उसने बताया कि दिवाली की रात चार नवंबर को वह शराब पीकर घर आया और अपनी भाभी के साथ गाली-गलौज और मारपीट करने के बाद दुष्कर्म किया।

Share This Article