रांची : झारखंड के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी की पत्नी तेतरी देवी के निधन पर नेताओं ने जताया शोक जताया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने अपने शोक संदेश में कहा है कि झारखंड के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी की धर्मपत्नी के निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दे एवं शोकाकुल परिवार को दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करे। वहीं, ओडिशा के पूर्व राज्यपाल रघुवर दास ने अपने शोक संदेश में कहा कि झारखंड के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी की धर्मपत्नी के निधन की दुखद सूचना मिली। बाबा बैद्यनाथ दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं परिजनों को यह दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें। इसी तरह पूर्व स्वास्थ्य मंत्री भानु प्रताप शाही ने अपने शोक संदेश में कहा है कि पूर्व मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी की पत्नी के निधन की सूचना पर मर्माहत हूं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे और परिजनों को दुख सहने की शक्ति दे।



