गिरिडीह में नौ थानेदारों का तबादला, संतोष मंडल लाइन हाजिर

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गिरिडीह: गिरिडीह एसपी अमित रेणु ने एक साथ नौ थानों के थानेदारों का मंगलवार को तबादला किया है।

साथ ही कई थानेदारों को लाइन हाजिर भी किया गया। इसमें कुछ ओपी के प्रभारी भी शामिल हैं। एसपी की ओर से जारी लिस्ट के अनुसार जिला मुख्यालय के पचंबा के पूर्व थाना प्रभारी नीतीश कुमार को बगोदर थाना, पचंबा थाना का कमान पुलिस लाइन में प्रतीक्षारत एसआई सौरभ राज को दिया गया है।

जबकि बगोदर के पूर्व थाना प्रभारी सरोज सिंह चौधरी को देवरी का नया थाना प्रभारी बनाया गया है। साथ ही देवरी के पूर्व थाना प्रभारी संतोष मंडल को लाइन हाजिर किया गया और सरोज सिंह चौधरी को देवरी का नया थाना प्रभारी बनाया गया है।

पीरटांड के पूर्व थाना प्रभारी पवन कुमार को लाइन हाजिर किया गया है

इसी प्रकार पूर्व से पुलिस लाइन में प्रतीक्षारत एसआई सन्नी सुप्रभात को जनशिकायत कोषांग-दो से मंसाडीह ओपी प्रभारी नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा मंसाडीह ओपी प्रभारी रविप्रकाश पंडित को लाइन हाजिर कर दिया गया। पुलिस लाइन में प्रतीक्षारत मृत्युजंय सिंह को पुलिस लाईन से सम्मेद शिखर को मधुबन थाना में प्रतिनियुक्त किया गया है।

मधुबन के पूर्व थाना प्रभारी डीलसन बिरुवा को पीरटांड़ थाना का थाना प्रभारी और पीरटांड के पूर्व थाना प्रभारी पवन कुमार को लाइन हाजिर किया गया है।

Share This Article