झारखंड में विधवा महिला से शादी के नाम पर UP के BSF जवान ने किया ऐसा काम, फिर पुलिस ने किया गिरफ्तार

News Aroma Media
4 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गिरिडीह: जीवनसाथी शादी डाॅट काॅम में विधवा के प्रोफाईल देख कर और शादी का प्रलोभन देकर ठगने के आरोपीत युवक को गिरिडीह साइबर थाना पुलिस ने यूपी से गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार युवक भारत सीमा सुरक्षा बल के कांस्टेबल दीपक कुमार है और यूपी के बिजनौर के मंडावर थाना के लालपुर गांव का रहने वाला है।

आरोपी पहले से शादीशुदा है

बताया गया कि आरोपी पहले से शादीशुदा है और एक बच्चे का पिता है। जवान दीपक कुमार बीएसएफ के 75वीं बटालियन में बतौर कांस्टेबल पश्चिम बंगाल के कूचविहार में प्रतिनियुक्त है।

बीएसएफ कांस्टेबल दीपक ने दो विधवा को शादी का प्रलोभन देकर ठगी की है। एक विधवा मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की रहने वाली है। उससे 70 हजार की ठगी की।

बीएसएफ कांस्टेबल दीपक कुमार के खिलाफ ठगी का केस दर्ज कराया था

एक अन्य मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के सिहोडीह की रहने वाली है। उससे 90 हजार ठगी की।

इस मामले में सिहोडीह की विधवा ने चार दिन पहले गिरिडीह के साइबर थाना में बीएसएफ कांस्टेबल दीपक कुमार के खिलाफ ठगी का केस दर्ज कराया था।

साइबर थाना प्रभारी सुरेश मंडल मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरु किया और शुक्रवार को आरोपित दीपक को बिजनौर से गिरफ्तार कर गिरिडीह लया गया।

आरोपी शादी के वेबसाईट में सिर्फ वैसे लड़कियों को अपने ठगी का शिकार बनाता था, जो विधवा और असहाय थी।

इस संबंध में थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि कांस्टेबल दीपक ने इसी साल जनवरी में सिहोडीह की पीड़िता का प्रोफाईल शादी डाॅट काॅम जीवनसाथी में देखा और उसके नंबर पर संपर्क किया।

17 जनवरी को फोन कर पहले सिहोडीह की विधवा से बात की और शादी करने की इच्छा जाहिर की। इस दौरान दीपक ने अपना फेसबुक वाॅल भी सिहोडीह की इस विधवा को दिखाते हुए कहा कि वह एक बीएसएफ कांस्टेबल हैै।

और उसकी पत्नी की मौत पिछले साल कोरोना महामारी से हो गयी । वह अब उसे शादी करना चाहता है। दीपक की बातों में आ कर ही सिहोडीह की विधवा ने दीपक को अपनी मां से बात करायी। इस दौरान उसकी मां भी तैयार हो गई।

मार्च में दीपक ने पैसे देने से इंकार कर दिया

लेकिन दो दिन बाद ही दीपक ने सिहोडीह की पीड़िता से यह कहते हुए 90 हजार ठग मांगा कि उसके परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद खराब है।

ऐसे में शादी के लिए उसे पैसे की जरुरत पड़ेगी। दीपक के झांसे में आते ही विधवा ने दीपक के बैंक खाते में 90 हजार ट्रांसर्फर कर दिया।

लेकिन कुछ दिनों बाद जब दीपक से शादी और पैसे वापस करने की बात कही। दीपक लगातार दो माह तक टाल-मटोल करता रहा और मार्च में दीपक ने पैसे देने से इंकार कर दिया। इसके बाद सिहोडीह की इस विधवा ने साइबर थाना में केस दर्ज कराया।

Share This Article