मुंबई से गिरिडीह के प्रवासी मजदूर का शव लाने की गुहार

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गिरिडीह: जिले के बगोदर थाना क्षेत्र के बालक गांव निवासी श्यामलाल साव के 40 वर्षीय पुत्र करमचंद साव की मुम्बई के बोरीवली ईस्ट में शनिवार रात हृदयगति रुकने से मौत हो गई।

करमचंद साव के परिवार में पत्नी खुशबू देवी, पुत्र अमन कुमार (10), पुत्री अर्चन कुमारी (08) व आरती कुमारी (04) हैं।

बेबस पत्नी खुशबू देवी ने पति का शव लाने के लिए मदद की गुहार लगाई हैं। प्रवासी मजदूरों के हितार्थ में कार्य करने वाले सिकन्दर अली ने कहा कि मुंबई से पैतृक गांव शव लाने के लिए हरसंभव मदद करने का प्रयास किया जा रहा है।

Share This Article