गिरिडीह में 6 लोगों के खिलाफ बिजली चोरी का मामला दर्ज

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गिरिडीह: गिरिडीह नगर थाना क्षेत्र में शनिवार को अवैध तरीके से बिजली का इस्तेमाल कर रहे छह उपभोक्ताओं के खिलाफ बिजली चोरी का केस दर्ज किया गया है।

सभी छह उपभोक्ताओं के खिलाफ बिजली बोर्ड के सहायक अभियंता सतेन्द्र सिंह ने केस दर्ज कराया है।

बताया गया कि सहायक अभियंता के आवेदन पर नगर थाना पुलिस ने थाना कांड संख्या दर्ज किया है। जिसमें शहर के मकतपुर-अरगाघाट रोड के उपभोक्ता पर 28 हजार का जुर्माना, काली बाड़ी चाौक स्थित लाॅर्डस जींस दुकान के मकान मालिक रंजीत स्वर्णकार पर 14 हजार का जुर्माना इसी प्रकार कुटिया गली रोड निवासी संतोष यादव पर आठ हजार का जुर्माना ,आईसीआर रोड निवासी संतोष मैथी पर 12 हजार, मोहलीचुंवा निवासी वासुदेव ठठेरा पर 15 हजार, कोलडीहा निवासी कौशल्या देवी पर 8 हजार और मुस्लिम बाजार निवासी मो. इरफान पर आठ हजार का जुर्माना लगाते हुए बिजली चोरी का केस दर्ज कराया गया ,इसके पश्चात पुलिस आगे की र्कारवाई में जूट गयी हैा

Share This Article