COVID-19 JHARKHAND : झारखंड में अबतक 1,04,40,825 सैम्पल की हुई जांच

Digital News
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड में कोविड-19 के वर्तमान में कुल 449 सक्रिय मामले हैं। राज्य में अबतक कुल 1,04,40,825 सैम्पल की जांच की गई है।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राज्य की कोविड-19 रिकवरी दर 98.39 तथा मृत्यु दर 1.48 प्रतिशत है।

राज्य में कुल 449 सक्रिय मामलों में से 329 (73.27 प्रतिशत) मामले एसिम्टोमेटिक तथा 120 (26.73 प्रतिशत) मामले सिम्टोमेटिक श्रेणी के हैं। राज्य में नौ जुलाई को पॉजिटिविटि दर 0.10 प्रतिशत पायी गयी।

राज्य में अब तक कुल 3,46,223 पॉजिटिव कोविड-19 की पहचान हुई है तथा अब तक कुल 5,119 लोगों की कोविड-19 से मृत्यु हुई है।

झारखण्ड में नौ जुलाई को वैक्सीन की 16,639 डोज लगाई गयी, जिसमें से 11,504 लोगों को पहली डोज एवं 5,135 लोगों को दूसरी डोज दी गई।

नौ जुलाई तक कुल 63,17,606 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज दी गई है।

राज्य में अब तक कुल 12,54,241 लोगों को वैक्सीन का दूसरा डोज भी दिया जा चुका है।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राज्य में कोविशील्ड की कुल 16,100 वैक्सीन उपलब्ध है। इसी प्रकार कोवैक्सीन की कुल 1,12,690 वैक्सीन उपलब्ध है।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार शनिवार को राज्य में ब्लैक फंगस का एक भी मरीज नहीं मिला है।

राज्य में ब्लैक फंगस के कुल मरीजों की संख्या 152 है। ब्लैक फंगस से अब तक 26 लोगों की मौत झारखंड में हो चुकी है।

Share This Article