गिरिडीह पुलिस ने धनबाद से दो बाइक चोर को किया गिरफ्तार

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गिरिडीह: निमियाघाट थाना पुलिस ने धनबाद जिले के बरवाअड्डा से बाइक चोरी के दो आरोपितों को गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया। हालांकि, एक आरोपित अब भी फरार है।

थाना प्रभारी विकास पासवान ने रविवार को बताया कि धनबाद निवासी अशोक महतो और नंदकिशोर चौधरी शातिर गिरोह के सदस्य है।

इन दोनों ने ही बीते 10 जून को पारसनाथ रेलवे स्टेशन परिसर से एक बाइक का चोरी किया था।

सुराग मिलने पर पुलिस ने दोनों को बरवाअड्डा स्थित इनके घर से गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ के दौरान दोनों ने अपराध को स्वीकारा भी है। दोनों आरोपित अशोक महतो और नन्दकिशोर चौधरी धनबाद के बरवाअड्डा के रहने वाले हैं।

इस बीच थाना प्रभारी ने ये भी कहा कि जरूरत पड़ने पर दोनों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की सकती है।

Share This Article