झारखंड की बेटियों ने रचा इतिहास, एनसीसी को 2-0 से हराकर सेंट पैट्रिक हाई स्कूल, गुमला बनी सुब्रतो कप चैंपियन

झारखंड की बेटियों ने 65वें सुब्रतो कप में शानदार जीत दर्ज की। सेंट पैट्रिक हाई स्कूल गुमला ने फाइनल में आइजोल की टीम को 2-0 से हराकर खिताब जीता।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: झारखंड की बेटियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 65वें सुब्रतो कप अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल टूर्नामेंट के U-17 जूनियर गर्ल्स वर्ग का खिताब अपने नाम कर इतिहास रच दिया। नई दिल्ली के डॉ. भीमराव अंबेडकर स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में सेंट पैट्रिक हाई स्कूल, गुमला की टीम ने NCC की प्रतिनिधि टीम स्प्रिंगफील्ड एच.एस. स्कूल, आइजोल को 2-0 से हराया।

फाइनल में सुनैना टुड्डू ने 21वें मिनट में गोल कर झारखंड को बढ़त दिलाई। इसके बाद मनीषा डुंग ने 42वें मिनट में दूसरा गोल दागकर टीम की जीत लगभग पक्की कर दी। झारखंड की खिलाड़ियों ने शानदार रक्षात्मक खेल दिखाते हुए अंत तक विरोधी टीम को कोई गोल नहीं करने दिया। टीम की कप्तानी वीणा कुमारी ने की, जबकि मैनेजर बिंदु कुजूर और कोच बीना केरकेट्टा के मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की। खुशबू कुमारी को गोल्डन ग्लव्स पुरस्कार के साथ ₹50,000 की पुरस्कार राशि मिली, जबकि कोच बीना केरकेट्टा को सर्वश्रेष्ठ कोच का पुरस्कार दिया गया। विजेता झारखंड टीम को ₹5 लाख की पुरस्कार राशि से सम्मानित किया गया।

इस शानदार जीत पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सहित झारखंड के शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने पूरी टीम को बधाई देते हुए खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। झारखंड की बेटियों की इस ऐतिहासिक जीत ने पूरे राज्य का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।