लंदन: ब्रिटेन ने नेपाल में अचानक आई बाढ़ से सैकड़ों लोगों की मौत होने और एक हजार से अधिक लोगों के लापता होने के बाद प्रभावित देश को 50 लाख पाउंड की सहायता और आपातकालीन बचाव दल उपलब्ध कराने की पेशकश की है। लापता लोगों में करीब 33 ब्रिटिश नागरिक भी शामिल हैं। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री एंडी बर्नहम ने बृहस्पतिवार को आपदाग्रस्त क्षेत्र की तस्वीरों को ‘‘भयावह’’ बताया और संकट में फंसे ब्रिटिश नागरिकों से स्थानीय अधिकारियों के निर्देशों का पालन करने की अपील की।
ब्रिटेन ने बाढ़ पीड़ित नेपाल को कोष और आपातकालीन बचाव दल भेजने की पेशकश की
नेपाल में अचानक आई बाढ़ से भारी तबाही के बीच ब्रिटेन ने 50 लाख पाउंड की सहायता और आपातकालीन बचाव दल भेजने की पेशकश की है, जबकि कई लोग लापता हैं।

विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।
