Latest Newsझारखंडझारखंड : पटरी पर दौड़ती रही बिना इंजन मालगाड़ी, उतरे तीन डिब्बे

झारखंड : पटरी पर दौड़ती रही बिना इंजन मालगाड़ी, उतरे तीन डिब्बे

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

चक्रधरपुर: जिले के डांगुवापोसी रेलवे यार्ड में बीती रात मालगाड़ी के दो डिब्बे सहित गार्ड बोगी रोल डाउन होने का बड़ा मामला सामने आया है।

इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ लेकिन इस घटना को रेलवे की बड़ी लापरवाही के रूप में देखा जा रहा है।

घटना बीती रात त़करीबन 11.30 बजे की बतायी जा रही है। जानकारी के मुताबिक यार्ड में संटिंग का कार्य किया जा रहा था।

इसी दौरान मालगाड़ी के दो डिब्बे सहित एक गार्ड बोगी लुढ़ककर रोल डाउन हो गयी। तकरीबन एक किलोमीटर तक मालगाड़ी के तीनों डिब्बे बिना किसी चालक और नियंत्रक के रेल पटरी पर दौड़ने लगी।

आखिररकार तीनों डिब्बे तेज रफ्तार में जाकर पटरी के डेड एंड से जा टकराई। इसमें तीनों डिब्बे पटरी से उतर गए।

घटना की सुचना के बाद मौके पर रेल कर्मचारी और अधिकारी सुबह तड़के घटना स्थल पर पहुंचे। और पटरी से उतरी दुर्घटनाग्रस्त मालगाड़ी के दो डिब्बे सहित गार्ड बोगी को उठाने का काम शुरू किया।

झारखंड : पटरी पर दौड़ती रही बिना इंजन मालगाड़ी, उतरे तीन डिब्बे

इस दौरान रिलीफ ट्रेन भी मौके पर पहुंची और तकनीक व संसाधन के जरिये ट्रेन को पटरी पर वापस लाने की कोशिश हुई।

शाम साढ़े पांच बजे तक घटना स्थल से मात्र एक ही डिब्बे को पटरी पर लाया जा सका था। जबकि बाकि के डिब्बों को पटरी पर लाने काम जारी था। फिलहाल इस घटना को रेलवे की बड़ी लापरवाही के रूप में देखा जा रहा है।

वहीं रेल मंडल के बड़े अधिकारियों ने घटना को लेकर जांच के आदेश दे दिए हैं। बताया जा रहा है की सुरक्षा मानकों को ताक पर रखकर संरक्षा से खिलवाड़ करते हुए आपाधापी में ट्रेनों के परिचालन को लेकर रेलवे कई लापरवाही बरत रही है। जिसकी वजह से यह हादसा हुआ है।

झारखंड : पटरी पर दौड़ती रही बिना इंजन मालगाड़ी, उतरे तीन डिब्बे

इससे पहले भी रेल मंडल में रेल हादसों की कई घटनाएं हो चुकी है। इसके बावजूद चक्रधरपुर रेल मंडल कोई सबक लेता नजर नहीं आ रहा है।

हाल के दिनों में हुई बड़े रेल हादसों के बाद रेलवे बोर्ड ने भी रेल मंडलों को ट्रेनों के परिचालन में सावधानी बरतने व सभी सुरक्षा मानकों का गंभीरता से पालन करने का निर्देश भी जारी किया गया था पर इसका अमल नहीं हो रहा हैं।

रेल परिचालन में लापरवाही का सिलसिला नहीं रुका तो किसी दिन रेल मंडल में बड़ा हादसा भी हो सकता है।

spot_img

Latest articles

रांची में प्री SA-2 परीक्षा शुरू, 1.65 लाख से अधिक छात्र हुए शामिल

Pre SA-2 exam begins in Ranchi : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (Jharkhand Academic Council) की...

रांची में 12–13 फरवरी को होगा CMS वातावरण ट्रैवलिंग फिल्म फेस्टिवल एंड फोरम

CMS Vatavaran Travelling Film Festival and Forum: शहर में पर्यावरण और स्वदेशी ज्ञान को...

रिलोकेशन नोटिस के खिलाफ सड़कों पर उतरे दुकानदार, रिन्यूअल की मांग तेज

Demand for Renewals Picks Up : रांची नगर निगम द्वारा दुकानों को Relocate करने...

रांची विश्वविद्यालय ने BDS द्वितीय वर्ष की प्रायोगिक परीक्षा का कार्यक्रम किया जारी

BDS 2nd Year Practical Exam: रांची विश्वविद्यालय ने BDS द्वितीय वर्ष वार्षिक परीक्षा 2025...

खबरें और भी हैं...