Homeझारखंडझारखंड सरकार ने पुलिस बहाली के नियम में किया फेरबदल, अब इस...

झारखंड सरकार ने पुलिस बहाली के नियम में किया फेरबदल, अब इस तरीके से होगी भर्ती

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Change in Jharkhand Police Reinstatement Method: झारखंड सरकार (Jharkhand Government) ने पुलिस बहाली की पद्धति में बदलाव किया है। इसके तहत अब पुलिस की बहाली मैनुअल तरीके से होगी। झारखंड सरकार के गृह विभाग ने इसे लेकर अधिसूचना (Notification) जारी कर दी है।

अधिसूचना के मुताबिक, पुलिस सेवा के लिए भर्ती पद्धति 2014 में बदलाव किया गया है। इसके नियम 7 (iii) से लेकर (vi) तक में महत्वपूर्ण बदलाव किये गये हैं। इसे झारखंड राज्य पुलिस नियुक्त (Amendment) नियमावली 2024 का नाम दिया गया है।

जानिये क्या हुए हैं बदलाव

पुलिस बहाली में दौड़ के लिए अभी तक Radio Frequency Identification Chip Timing Technology का इस्तेमाल किया जाता रहा है, लेकिन अब नये बदलावों के मुताबिक यह रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन चिप टाइमिंग टेक्नोलॉजी की उपलब्धता और सप्लाई पर निर्भर करेगा।

पर्याप्त उपलब्धता नहीं होने और सप्लाई में देर होने पर भी दौड़ को पूरा किया जायेगा। अभ्यर्थी की ऊंचाई और सीने की माप के लिए Standard Digital Height Weight Device with Display Monitors का इस्तेमाल किया जाता रहा है। लेकिन, अब संशोधन के बाद स्टैंडर्ड डिजिटल हाइट वेट डिवाइस विद डिस्प्ले मॉनिटर्स की उपलब्धता और सप्लाई पर निर्भर करेगा।

पर्याप्त उपलब्धता नहीं होने और सप्लाई में देर होने पर इन डिवाइसेज के बिना भी ऊंचाई और सीने की माप की जायेगी। वहीं, आवेदक की पहचान के लिए बायोमीट्रिक डिवाइस का इस्तेमाल किया जाता है।

लेकिन, संशोधन के बाद यह कार्य इसकी उपलब्धता और सप्लाई पर निर्भर करेगा। डिवाइस की पर्याप्त उपलब्धता और सप्लाई में देर होने पर आवेदक की पहचान उसके आवेदन में दिये गये पहचान चिह्न से मिलान करके की जायेगी।

वहीं, अभी तक CCTV टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर सभी संचालन की वीडियोग्राफी की जाती रही है। लेकिन, संशोधन के बाद यह प्रक्रिया इस डिवाइस की पर्याप्त उपलब्धता और इसकी सप्लाई पर निर्भर करेगा। इसकी पर्याप्त उपलब्धता और सप्लाई में देर होने पर इन डिवाइस के बिना भी सभी संचालन प्रक्रिया पूर्ण कर ली जायेगी।

spot_img

Latest articles

16 दिसंबर से शुरू होगी JSSC-CGL 2023 सफल अभ्यर्थियों की प्रमाण पत्र जांच

रांची: झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2023 (JSSC-CGL) में सफल हुए अभ्यर्थियों...

झारखंड शराब घोटाला: गुजरात से एसीबी की बड़ी कार्रवाई, प्लेसमेंट एजेंसी का निदेशक गिरफ्तार

रांची: झारखंड में सामने आए शराब घोटाले के मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी)...

नक्सल विरोधी रणनीति को और मजबूत करेगी झारखंड पुलिस, आईजी करेंगे रेंजवार समीक्षा बैठक

Ranchi : झारखंड में नक्सल विरोधी अभियान और विधि-व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के...

मार्ग पर दर्दनाक हादसा, स्कूल प्रिंसिपल की मौत से मचा हड़कंप

रांची/ गुमला : रांची–गुमला मुख्य सड़क पर जुरा के पास शुक्रवार देर रात एक...

खबरें और भी हैं...