झारखंड कैबिनेट की बैठक आज, सरकारी कर्मचारियों का बढ़ सकता है 3 प्रतिशत DA

झारखंड के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को जल्द मिल सकती है बड़ी राहत। सरकार 18 नवंबर को कैबिनेट बैठक में DA और DR में 3% बढ़ोतरी पर फैसला ले सकती है।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : झारखंड के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए आज बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। राज्य सरकार महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी करने की तैयारी में है। इस प्रस्ताव पर 18 नवंबर को होने वाली कैबिनेट की बैठक में फैसला लिया जा सकता है। माना जा रहा है कि सरकार इस प्रस्ताव को मंजूरी दे सकती है। जानकारी के मुताबिक राज्य के सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी का प्रस्ताव आज कैबिनेट के सामने रखा जा सकता है। अगर इस पर मुहर लगती है, तो राज्य के करीब 1 लाख 78 हजार सरकारी कर्मचारियों को इसका सीधा फायदा मिलेगा। वहीं, 1 लाख 28 हजार पेंशनभोगियों को भी बढ़ी हुई महंगाई राहत का लाभ मिल सकता है।

गौरतलब है कि केंद्र सरकार अपने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में पहले ही बढ़ोतरी कर चुकी है। अब इसी तर्ज पर झारखंड सरकार भी राज्य के कर्मचारियों का DA बढ़ाने की तैयारी में जुटी है। कैबिनेट की बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी मिलने की संभावना जताई जा रही है। प्रस्तावित बढ़ोतरी का लाभ राज्य सरकार के नियमित कर्मचारियों के साथ-साथ पेंशनभोगियों को भी मिलेगा। अनुमान के मुताबिक, करीब 1.78 लाख मौजूदा कर्मचारी और 1.28 लाख सेवानिवृत्त कर्मचारी इसके दायरे में आएंगे। यानी कुल मिलाकर लगभग 3.06 लाख लोगों को इस फैसले से राहत मिल सकती है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।