झारखंड सरकार ने 15 BDO का किया तबादला

राज्य सरकार ने 15 प्रखंड विकास पदाधिकारियों (BDO) का तबादला किया है। जबकि तीन पदाधिकारियों का सेवा वापस किया गया है।

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jharkhand BDO Transfer: राज्य सरकार ने 15 प्रखंड विकास पदाधिकारियों (BDO) का तबादला किया है। जबकि तीन पदाधिकारियों का सेवा वापस किया गया है।

कुल 18 पदाधिकारियों को इधर से उधर किया गया है। इस संबंध में ग्रामीण विकास विभाग ने मंगलवार रात अधिसूचना जारी की है। जारी अधिसूचना के अनुसार विनय कुमार को चतरा जिले के सिमरिया का BDO बनाया गया है।

साथ ही डांगुर कोड़ाह को पूर्वी सिहंभूम के गुड़ाबांधा का BDO, मनीष कुमार को गिरिडीह के तीसरी का BDO, सोमनाथ बनर्जी को गोड्डा के सुंदरपहाड़ी का BDO, यादव बैठा को गुमला के चैनपुर का BDO, राजश्री ललिता बाखला को गुमला के पालकोट का BDO, नीतू सिंह को हजारीबाग के सदर का BDO, रेशमा रेखा मिंज को लातेहार के बरवाडीह का BDO, विजय प्रकाश मरांडी को पलामू के नावाबाजर का BDO, संतोष कुमार को रांची के खलारी का BDO, अंशु कुमार पांडेय को साहिबगंज के बरहेट का BDO, प्रदीप कुमार बोकारो चास का BDO, कुमार देवेश को साहिबगंज के पतना का BDO, विशाल कुमार पांडेय को साहिबगंज का उधवा BDO, राहुल देव को चतरा के गिद्धौर का BDO बनाया गया है।

जबकि रांची के खलारी के BDO के पद पर पदस्थापित लेख राज नाग, गुमला के चैनपुर के BDO शिशिर कुमार सिंह और बोकारो जिले के चास BDO मिथलेश कुमार चौधरी की सेवा कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग, रांची को वापस की जाती है।

जारी आदेश में कहा गया है कि वैसे प्रखंड जहां प्रखंड विकास पदाधिकारी पदस्थापित नहीं हैं, वहां अधिसूचित-कार्यरत अंचल अधिकारी को प्रखंड विकास पदाधिकारी की शक्ति नियमित प्रखंड विकास पदाधिकारी के पदस्थापन तक प्रदत्त की जाती है।

जिन प्रखंडों में अंचल अधिकारी के पद रिक्त हैं उनमें प्रखंड विकास पदाधिकारियों द्वारा अंचल अधिकारी के दायित्वों का निर्वहन किया जाएगा।

Share This Article