झारखंड के राज्यपाल पहुंचे सदर अस्पताल, कराया दांत का इलाज

झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने दांत दर्द की परेशानी के चलते रांची सदर अस्पताल में ऑपरेशन कराया। अब उन्हें फॉलोअप और चेकअप के लिए दोबारा अस्पताल जाना होगा।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने गुरुवार को रांची सदर अस्पताल पहुंचकर अपने दांत का इलाज कराया। पिछले कुछ दिनों से वह दांत के दर्द से परेशान थे, जिसके चलते उन्होंने सदर अस्पताल में ही अपना ऑपरेशन करवाया है। अस्पताल में इलाज के दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए राज्यपाल ने बताया कि वह दांत दर्द की समस्या से जूझ रहे थे, जिसके निवारण के लिए उन्होंने सदर अस्पताल का रुख किया। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि ऑपरेशन के बाद अब उन्हें फॉलोअप और चेकअप के लिए एक दिन और अस्पताल आना होगा।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।