गुमला सदर अस्पताल से बाल कैदी फरार, शौच करने गया और….

News Update
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Child Prisoner Escapes from Gumla Sadar Hospital: गुमला सदर अस्पताल (Gumla Sadar Hospital) से इलाज के दौरान एक बाल कैदी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस उसे तलाशने में जुटी है।

मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को एक बाल कैदी को रिमांड होम से इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया था। जहां मंगलवार की अहले सुबह वह शौच करने गया और फिर वहीं से वेंटिलेटर का ग्रिल तोड़कर दो मंजिले इमारत से कूद गया और फरार हो गया।

घटना की जानकारी के बाद रिमांड होम गुमला (Remand Home Gumla) के कर्मियों ने बाल कैदी की खोजबीन की लेकिन उसका कोई पता नहीं चला सका। इसके बाद पूरे मामले की जानकारी गुमला थाना को दी गई।

अन्य बाल कैदियों के साथ हुई थी लड़ाई

घटना के संबंध में बताया जाता है कि बाल कैदी सिमडेगा जिला के कुरडेग प्रखंड से चोरी के मामले (Theft Cases) में गुमला रिमांड पर आया था। जहां 20 अक्टूबर को उसकी रिमांड होम के अन्य बाल कैदियों के साथ लड़ाई हो गई थी।

जिसमें वह घायल हो गया था। इसके बाद उसे पुलिस कस्टडी में सदर अस्पताल में सोमवार शाम भर्ती कराया गया था। जहां मंगलवार अहले सुबह करीब पांच बजे बाथरूम गया और वेंटिलेटर के ग्रिल के सहारे भाग निकला।

Share This Article