रांची में प्रतिबंधित कफ सिरप की बड़ी खेप बरामद, तीन गिरफ्तार

रांची के रातू थाना क्षेत्र में पुलिस ने प्रतिबंधित कफ सिरप की 570 बोतल बरामद कर तीन युवकों को गिरफ्तार किया, पुलिस अब सप्लाई नेटवर्क की जांच कर रही है।

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी के खिलाफ रांची पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। रातू थाना क्षेत्र में छापेमारी कर पुलिस ने प्रतिबंधित कफ सिरप की 570 बोतल बरामद की है। इस मामले में तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया है।

गुप्त सूचना पर पुलिस ने की छापेमारी

पुलिस के मुताबिक, रांची एसएसपी को सूचना मिली थी कि रातू थाना क्षेत्र के रिंग रोड स्थित हाजी चौक के आसपास प्रतिबंधित कफ सिरप की खरीद-बिक्री की जा रही है। सूचना मिलने के बाद ग्रामीण एसपी के निर्देशन में डीएसपी अजय आर्यन के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया।

इसके बाद पुलिस टीम ने फुटकल टोली, बोस नगर स्थित केयरिंग हैंड्स हॉस्पिटल के पास एक सुनसान स्थान पर छापेमारी की। यहां तीन संदिग्ध युवक पांच कार्टून में रखे कफ सिरप की डिलीवरी के लिए इंतजार करते मिले।

570 बोतल कफ सिरप बरामद

पुलिस ने मौके से 100 एमएल की 570 बोतल (WINGS ONEREX CODINE COUGH SYRUP) बरामद की। पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान वहाजुल अंसारी, शहनवाज अंसारी और नईम अंसारी के रूप में हुई है। पूछताछ में पुलिस को पता चला कि आरोपी कथित तौर पर रांची के अलग-अलग इलाकों में कफ सिरप को ऊंची कीमत पर बेचते थे।

पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस

इस मामले में रातू थाना में कांड संख्या 279/26 दर्ज किया गया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि प्रतिबंधित कफ सिरप की खेप कहां से लाई गई थी और इसके पीछे कोई बड़ा नेटवर्क तो काम नहीं कर रहा था।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।