

नई दिल्ली: दिल्ली के जंतर-मंतर पर शुक्रवार को सामान्य वर्ग के हजारों लोगों ने आरक्षण व्यवस्था और UGC के नए नियमों के विरोध में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से आरक्षण व्यवस्था में बदलाव और आर्थिक आधार को प्राथमिकता देने की मांग की।





प्रदर्शन में शामिल लोगों ने कहा कि सरकारी नौकरी और शिक्षा में अवसर सभी के लिए समान होने चाहिए। प्रदर्शनकारियों ने जातिगत आधार पर आरक्षण की मौजूदा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को इसका आधार बनाने की मांग की।
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान लोगों ने अपने हाथों में पोस्टर और बैनर लेकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि UGC के नए नियमों को लेकर भी उनकी कई आपत्तियां हैं और सरकार को इस पर पुनर्विचार करना चाहिए।
प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगों को लेकर सरकार से जल्द कदम उठाने की अपील की। प्रदर्शन के चलते जंतर-मंतर के आसपास सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी रही।
