McCluskieganj news : सीसीएल अशोक परियोजना प्रबंधन तथा मैकलुस्कीगंज-पिपरवार रेल लाइन फेज वन के ग्रामीणों के बीच वार्ता विफल हो गया।ग्रामीणों ने वार्ता विफल होने की जानकारी देते हुए एक दिसंबर मैक्लुस्कीगंज पिपरवार रेल लाइन फेज वन से अनिश्चितकाल के लिए बंद की घोषणा की है।

ग्रामीणों की बन्दी की घोषणा के बाद रविवार को अशोका परियोजना पदाधिकारी की ओर से परियोजना कार्यालय में बैठक बुलाई गई। बैठक में प्रबंधन और रैयतों के बीच वार्ता हुई लेकिन कोई सहमति नहीं बन सकी। हेसालौंग, मायापुर, नवाडीह और महुलिया के रैयतों ने बैठक में हिस्सा लिया। बैठक में प्रबंधन की ओर ले अशोका परियोजना पदाधिकारी जेके सिंह, राजीव रंजन और सुरक्षा अधिकारी हेमचंद महतो मौजूद थे।
वार्ता के दौरान परियोजना पदाधिकारी जेके सिंह ने रैयतों से ग्रामीणों के नौकरी मुआवजा मामले के समाधान के लिए कुछ समय देने की मांग की लेकिन रैयतों ने समय देने से साफ इनकार कर दिया।
रैयतों ने सर्वसम्मति से अपने पूर्व निर्णय पर कायम रहते हुए एक दिसंबर से मैकलुस्कीगंज-पिपरवार रेल लाइन फेज वन को अनिश्चितकाल के लिए बंद करने का फैसला दोहराया। इस तरह अशोका परियोजना प्रबंधन की ओर से बुलाई गई बैठक बेनतीजा रही।
बैठक में कृष्णा भोगता, सुकरा गंझू, हेमलाल गंझू रमेश साव, विनय टोप्पो,रूपन गंझू, ताहिर अंसारी,सुशील उरांव, अशोक गंझू सहित कई रैयत उपस्थित थे।


