Ranchi News: गेतलसूद डैम पर लग सकती है वाहनों की आवाजाही पर रोक, सुरक्षा को लेकर उठे सवाल

News Aroma Desk
2 Min Read
Ranchi News: गेतलसूद डैम पर लग सकती है वाहनों की आवाजाही पर रोक, सुरक्षा को लेकर उठे सवाल
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ranchi News: रांची के सबसे बड़े डैम गेतलसूद की सुरक्षा को लेकर प्रशासन सख्त नजर आ रहा है। जिसको लेकर समय समय पर व्यापक मूल्यांकन किया जा रहा है। डैम सुरक्षा अधिनियम के तहत हो रही इस जांच में डैम के ऊपरी हिस्से पर गाड़ियों की लगातार आवाजाही से डैम को नुकसान पहुंचने की आशंका जताई की गई हैं।

डैम की सतह पर दरार का खतरा

कहा जा रहा है कि, डैम के ऊपर गाड़ियों के परिचालन से उनसे होने वाले कंपन से डैम की सतह पर दरार पड़ सकती है। जिस वजह से पानी का रिसाव होने का खतरा बढ़ जाता है। इससे डैम का बांध और गार्डवाल धंस सकता है।

डैम पर लग सकती है वाहनों की आवाजाही पर रोक

वहीं, गेतलालू जलाशय योजना के तहत डैम की सुरक्षा को लेकर एक्सपर्ट कमेटी ने कई सवाल खड़े किए हैं। इसको लेकर कमेटी ने कहा कि, डैम का ऊपरी हिस्सा मुख्य रूप से निरीक्षण, रखरखाव और आपातकालीन पहुंच के लिए बनवाया गया है। लेकिन, निरीक्षण के दौरान पाया गया कि डैम के ऊपरी हिस्से पर लगातार वाहनों की आवाजाही होती रहती है। जिससे डैम की सतह पर दरार पड़ने का खतरी बढ़ गया है। ऐसे में, इसका सार्वजनिक और भारी यातायात के लिए इस्तेमाल करना सही नहीं है। वहीं, कहा गया कि आने वाले समय में डैम के उपरी हिस्से में गाड़ियों के आवागमन पर रोक भी लग सकता हैं।

Share This Article