पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास से मिले (KIIT) के संस्थापक डॉ अच्युत सामन्त

जमशेदपुर में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास से मिले KIIT और KISS के संस्थापक डॉ. अच्युत सामंत, विभिन्न विषयों पर हुई चर्चा; KISS में 27 हजार आदिवासी विद्यार्थी पढ़ रहे हैं।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर : कलिंगा औद्योगिक प्रौद्योगिकी संस्थान (KIIT) के संस्थापक डॉ अच्युत सामन्त ने रविवार को जमशेदपुर में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास से मुलाकात की। इस दौरान श्री सामंत की उनसे विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। डॉ. अच्युत सामंता की ओर से स्थापित KISS को दुनिया के सबसे पहले जनजातीय विश्वविद्यालय का दर्जा दिया गया है।

इस विश्वविद्यालय में उड़ीसा के सूदूर क्षेत्रों से लाकर उन आदिवासी बच्चों को केजी से लेकर पीजी तक की शिक्षा, भोजन और आवास निःशुल्क दी जाती है। इस संस्थान में आज 27 हजार आदिवासी बच्चे पढ़ रहे हैं। यहां पढ़नेवाले बच्चे दुनिया भर में एशियाड, कॉमनवेल्थ, ओलंपिक से लेकर विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में पुरस्कार जीतकर भारत का गौरव बढ़ा रहे हैं।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।