ट्रैफिक कॉलोनी के रेलवे क्वार्टर में लगी आग, दमकल की दो गाड़ियों ने पाया काबू

जमशेदपुर के बागबेड़ा स्थित रेलवे क्वार्टर में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। दमकल की दो गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर : बागबेड़ा थाना क्षेत्र के गुदरी मार्केट की ट्रैफिक कॉलोनी में शनिवार रात रेलवे क्वार्टर नंबर 98/1 के एक कमरे में आग लग गई। लपटें देखकर अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने दमकल विभाग को सूचना दी। इसके बाद दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया। कमरे में रेलवे का बेडरोल, तकिया, चादर और अन्य सामान रखा था। बताया गया कि इस क्वार्टर में बेडरोल से संबंधित काम होता था। रेलवे का सामान होने के कारण नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

घटना के बाद क्वार्टर में सामान रखने की व्यवस्था और सुरक्षा को लेकर रेलवे प्रशासन पर सवाल उठ रहे हैं। लोगों ने पूछा कि सामान रखने के दौरान आग से बचाव के पर्याप्त इंतजाम क्यों नहीं थे। मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सन्मार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।