पत्रकार अभिषेक भारती के गिरफ्तारी के खिलाफ अल्बर्ट एक्का चौक पर प्रदर्शन

पत्रकार अभिषेक भारती की गिरफ्तारी के विरोध में रांची में पत्रकारों ने प्रदर्शन किया। पत्रकारों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से न्याय की मांग करते हुए प्रेस की स्वतंत्रता का मुद्दा उठाया।

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : पत्रकार अभिषेक भारती के गिरफ्तारी के खिलाफ रविवार को भारतीय श्रमजीवी पत्रकार संघ के नेतृत्व में रांची के एलबर्ट एक्का चौक पर पत्रकारों ने प्रदर्शन किया। पत्रकारों ने कहा कि सिमडेगा के विधायक भूषण बाड़ा पर नाबालिक बच्ची के साथ बलात्कार करने के मामले को उजागर करने पर पुलिस भूषण बाड़ा को गिरफ्तार करने के बजाय पत्रकार अभिषेक भारती को गिरफ्तार करके थर्ड डिग्री दे रही है।

यह कैसी संवेदना हीन सरकार है। पत्रकारों ने कहा कि वे अभी भी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से न्याय की उम्मीद रखते हैं। प्रदर्शनकारी पत्रकारों ने कहा कि लोकतंत्र का आवरण ओढ़ के राजतंत्र बहाल करने की परिपाटी नहीं चलेगी, नहीं चलेगी। ना कलाम झुकेगी ना आवाज रुकेगी।‎

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सन्मार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।