Jharkhand Weather: झारखंड में लगातार गिर रहा पारा, इस दिन हो सकती है बारिश

News Aroma Desk
2 Min Read
JJharkhand Weather: झारखंड में लगातार गिर रहा पारा, इस दिन हो सकती है बारिश!
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jharkhand Weather: झारखंड में लगातार पारा गिर रहा है, जिससे राज्य में ठंड बढ़ गई है। राज्य के अधिकांश हिस्सों में सुबह-शाम आसमान कोहरे की चादर से ढका नजर आ रहा है। दिन में धूप तो निकल रही है, पर ठंडी हवाओं की वजह से लोगों को ज्यादा कनकनी महसूस हो रही है। वहीं, मौसम विभाग के मुताबिक अगले पांच दिनों तक मौसम में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं जताई गई है। लेकिन, तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकती है। 29 नवंबर की बात करें तो, आज राज्य में मौसम शुष्क बना रहेगा। बारिश को लेकर कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है।

राजधानी के मौसम का हाल

राजधानी रांची में भी न्यूनतम तापमान लुढ़ककर 9 डिग्री तक पहुंच गया है। बता दें , पिछले पांच दिनों में राजधानी के न्यूनतम तापमान में 6.6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। रांची में आजअधिकतम तापमान 24 से 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 से 15 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा।

जिलेवार तापमान

जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 27 से 30 डिग्री और न्यूनतम 15 से 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। डालटनगंज में अधिकतम तापमान 26 से 27 डिग्री और न्यूनतम 12 से 18 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जबकि बोकारो में अधिकतम 25 से 27 डिग्री और न्यूनतम 12 से 17 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। चाईबासा में अधिकतम तापमान 28 से 31 डिग्री और न्यूनतम 12 से 18 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा।

इस दिन बारिश की संभावना

मौसम विभाग के मताबिक, झारखंड में आने वाले दिनों में बारिश की संभावना नहीं है। अगले कुछ दिनों तक राज्य में मौसम शुष्क रहेगा। लोगों को सुबह-शाम कोहरे की वजह से कनकनी ज्यादा महसूस होगी। इसलिए घर से निकलते समय गर्म कपड़ें पहनकर ही निकलें।

 

Share This Article