रांची : आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो का संथाल परगना प्रमंडल स्तरीय प्रखंड प्रतिनिधि सम्मेलन में शामिल होने के लिए रविवार को महगामा जाने के क्रम में विभिन्न स्थानों पर पार्टी के उत्साही कार्यकर्ताओं की ओर से गर्मजोशी के साथ जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

कार्यकर्ताओं के प्यार से अभिभूत दिखे सुदेश ने कहा कि कार्यकर्ताओं का यह अपार उत्साह, स्नेह और उमंग पार्टी के प्रति अटूट विश्वास, संगठन की एकजुटता और संघर्ष के प्रति प्रतिबद्धता का जीवंत प्रमाण है।आजसू पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता हमारी संगठनात्मक शक्ति और पूंजी है। कार्यकर्ताओं का यही समर्पण, एकजुटता और संघर्षशील भावना पार्टी को निरंतर नई ऊर्जा और मजबूती प्रदान करती है।


