Jamshedpur News: मानगो में बनेगा 153 करोड़ का आधुनिक बस टर्मिनल, यात्रियों को मिलेंगी कई सुविधाएं

News Aroma Desk
2 Min Read
Jamshedpur News: मानगो में बनेगा 153 करोड़ का आधुनिक बस टर्मिनल, यात्रियों को मिलेंगी कई सुविधाएं
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur News: जमशेदपुरवासियों के लिए राहतभरी खबर है। राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा मानगो के डिमना चौक के पास अंतरराज्यीय बस टर्मिनल (आइएसबीटी) व कमर्शियल कॉम्प्लेक्स का शिलान्यास किया गया है। 13 एकड़ जमीन पर बनने वाली इस परियोजना को पीपीपी (डीबीएफओटी) मॉडल और वायबिलिटी गैप फंडिंग की सहायता से 153.37 करोड़ रुपये खर्च कर तैयार किया जाएगा।

13 एकड़ जमीन पर बस टर्मिनल के साथ बनेंगे

जानकारी के मुताबिक, 13 एकड़ जमीन पर बस टर्मिनल के साथ जल संसाधन विभाग का कार्यालय और आधुनिक कमर्शियल कॉम्प्लेक्स भी विकसित किया जा रहा है। बहुमंजिला इमारत में दो बड़े बेसमेंट के ऊपर ग्राउंड फ्लोर और तीन मंजिलें होगी। यहां 50 बसों, 300 कारों और 350 बाइकों के लिए पार्किंग और 23 बस-वे बनाए जाएंगे। वहीं, यात्रियों की सुविधा के लिए 18 टिकट काउंटर, विशाल फूड कोर्ट, एसी वेटिंग हॉल और मुसाफिरों व चालकों के लिए अलग-अलग डोरमेट्री तैयार की जा रही है।

परिसर में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट और वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट भी बनाए जायेंगे। नए अंतरराज्यीय बस टर्मिनल से बिहार, ओडिशा व पश्चिम बंगाल समेत अन्य राज्यों के लिए लंबी दूरी की बसों का परिचालन शुरु किया जाएगा। इसके साथ ही, कमर्शियल कॉम्प्लेक्स से स्थानीय स्तर पर व्यवसाय व रोजगार के नए अवसर मिलेंगे।

Share This Article