गायक आशीष भाटिया ने ब्रिटेन में ‘राइजिंग स्टार अवार्ड’ जीता

लंदन में आयोजित ‘21वीं सदी के आइकॉन अवार्ड्स 2026’ में गायक आशीष भाटिया सम्मानित, गोपीचंद पी. हिंदुजा को मरणोपरांत मिला ‘लिगेसी ऑफ एक्सीलेंस अवार्ड’।

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

लंदन: गायक आशीष भाटिया और ब्रिटेन स्थित समाजसेवी पीटर विरदी उन लोगों में शामिल हैं, जिन्हें इस साल के ‘21वीं सदी के आइकॉन अवार्ड्स 2026’ से सम्मानित किया गया है। ये पुरस्कार असाधारण उपलब्धियों, उद्यमशीलता में उत्कृष्टता और प्रेरणादायक नेतृत्व के लिए प्रदान किये जाते हैं।

हिंदुजा समूह के दिवंगत सह-अध्यक्ष गोपीचंद पी. हिंदुजा को, पिछले हफ्ते लंदन में आयोजित एक समारोह में, हाउस ऑफ लॉर्ड्स में उनके सहयोगी राज लूम्बा द्वारा मरणोपरांत ‘लिगेसी ऑफ एक्सीलेंस अवार्ड’ से सम्मानित किया गया।

वार्षिक पुरस्कार के संस्थापक तरुण गुलाटी ने एक बयान में कहा, ‘‘इक्कीसवीं सदी के आइकन अवॉर्ड्स की शुरुआत एक सरल लेकिन सशक्त विश्वास से हुई थी: असाधारण उपलब्धि असाधारण सम्मान की हकदार होती है, चाहे भौगोलिक स्थिति, पृष्ठभूमि या परिस्थितियां कुछ भी हों।’’

उन्होंने कहा, ‘‘दुनिया भर में असाधारण प्रतिभा मौजूद है, लेकिन केवल प्रतिभा हमेशा पर्याप्त नहीं होती। लोगों को ऐसे मंचों की जरूरत होती है, जो उनके योगदान को पहचानें, उनकी आवाजों को बुलंद करें और नए अवसरों के द्वार खोलें।’’

आशीष भाटिया को उनके बढ़ते कलात्मक प्रभाव के सम्मान में ‘राइजिंग मैग्निफिसेंट परफॉर्मिंग आर्ट्स अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया। रियल एस्टेट उद्यमी विरदी को पीटर विरदी फाउंडेशन के माध्यम से दुनिया भर के सामाजिक कार्यों में उनके योगदान के लिए ‘जेनरस फिलैंथ्रोपिस्ट अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया।

प्रसिद्ध पत्रकार नीना डास सैंटोस को उत्कृष्ट मीडिया और मनोरंजन पुरस्कार से सम्मानित किया गया और इंग्लैंड के पूर्व फुटबॉल खिलाड़ी टोनी फिनिगन को ‘चैंपियन ऑफ चैंपियंस’ पुरस्कार प्रदान किया गया।

स्क्वेयर्ड वाटरमेलन लिमिटेड की प्रीति राणा ने कहा, “इक्कीसवीं सदी के आइकन पुरस्कार लोगों का जश्न मनाने के साथ-साथ उनकी यात्राओं, दृढ़ संकल्प और विचारों का जश्न मनाने के बारे में भी हैं।”

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।