बिना नई जनगणना के परिसीमन कराना लोकतांत्रिक मूल्यों के साथ अन्याय : केशव महतो कमलेश

जमशेदपुर में कांग्रेस ने प्रस्तावित परिसीमन विधेयक का विरोध किया, केशव महतो कमलेश ने कहा- नई जनगणना के बिना परिसीमन लोकतांत्रिक मूल्यों और संघीय व्यवस्था के साथ अन्याय है।

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर : तिलक पुस्तकालय में केंद्र सरकार की ओर से प्रस्तावित परिसीमन विधेयक (Delimitation Bill) के विरोध में रविवार रको झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी की ओर से प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस नेताओं ने परिसीमन की प्रक्रिया और केंद्र सरकार की मंशा पर गंभीर सवाल उठाए। नेताओं ने कहा कि जब वर्ष 2027 की जनगणना अभी पूरी नहीं हुई है, तो आखिर किस आधार पर परिसीमन की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है? वर्ष 2011 की जनगणना के आधार पर परिसीमन थोपने की कोशिश क्यों की जा रही है?

उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस पार्टी महिला आरक्षण की पूरी तरह पक्षधर है। यदि केंद्र सरकार वास्तव में महिलाओं को राजनीतिक भागीदारी और प्रतिनिधित्व देना चाहती है, तो मौजूदा 543 लोकसभा सीटों पर भी महिला आरक्षण लागू किया जा सकता था। लेकिन भाजपा सरकार महिला आरक्षण की आड़ में अपनी चुनावी महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने और राजनीतिक भविष्य सुरक्षित करने का प्रयास कर रही है।

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने स्पष्ट कहा कि पहले जनगणना हो, उसके बाद परिसीमन की प्रक्रिया अपनाई जाए। बिना नई जनगणना के परिसीमन कराना लोकतांत्रिक मूल्यों, संघीय व्यवस्था और राज्यों के राजनीतिक प्रतिनिधित्व के साथ अन्याय है।

कांग्रेस पार्टी केंद्र सरकार के इस अलोकतांत्रिक प्रयास का पुरजोर विरोध करती है और लोकतंत्र, संविधान तथा जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए अपनी लड़ाई निरंतर जारी रखेगी।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।